हरियाणा में एक्टिव होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, गरज- चमक के साथ इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में एक्टिव होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, गरज- चमक के साथ इन जिलों में होगी बारिश
 

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में आज 6 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और फिर 12 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होगी। जिससे मौसम सुहावना होगा और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

<strong>आज इन जिलों में होगी बारिश</strong>

आज 6 अक्टूबर को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मध्य व पश्चिमी हरियाणा के जिलो जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, रोहतक में भी  कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है।

<strong>पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम</strong>

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में बारिश होगी। 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

<strong>12 अक्टूबर तक बारिश के आसार</strong>

इसके बाद 10 से 12 अक्टूबर तक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल और हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles