मुँह तकती रही हरियाणा की जनता मुस्लिम और कांग्रेस को कोस कर चलते बने नरेंद्र मोदी
हिसार/यमुनानगर /अटल हिन्द ब्यूरो बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ को संविधान से ऊपर किया. कांग्रेस ने वोट बैंक को खुश करने के लिए आनन-फानन में संशोधन किया. कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है. बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा. कांग्रेस की इस कुनीति का
Apr 15, 2025, 05:14 IST
हिसार/यमुनानगर /अटल हिन्द ब्यूरो
बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ को संविधान से ऊपर किया. कांग्रेस ने वोट बैंक को खुश करने के लिए आनन-फानन में संशोधन किया. कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है. बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा. कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है. कांग्रेस के तुष्टीकरण का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ. कांग्रेस ने मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया?नरेंद्र ने कहा कि बाबा साहब समानता के पक्षधर थे, लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैलाया. कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया. जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उन्होंने संविधान को कुचल दिया. कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला, ताकि जैसे तैसे सत्ता बनी रहे.

