Yamunanagar Crime: DJ और हुड़दंग का विरोध करने पर हमला, दो युवकों को कटर से किया घायल!

दीपावली की रात आजाद नगर में तेज आवाज में डीजे बजाने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के घर आए मेहमानों पर कटर से हमला कर दिया
 

<strong>यमुनानगर। </strong>दीपावली की रात आजाद नगर में तेज आवाज में डीजे बजाने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के घर आए मेहमानों पर कटर से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

<strong>अश्लील इशारों और हुड़दंग का विरोध करने पर हमला</strong>

पुलिस को दी गई शिकायत में यशपाल ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहा था। उसी दौरान पड़ोसी अपने दोस्तों के साथ गली में तेज आवाज में डीजे बजाकर शराब पी रहा था।

आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपी हाथ में बोतल लेकर महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने जब उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की, तो वे आक्रोशित हो गए और साथियों के साथ मिलकर घर पर आए मेहमानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके बाद रात करीब 11 बजे डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को डीजे बंद करने तथा हुड़दंग न मचाने की हिदायत दी। उस समय उन्होंने डीजे बंद कर दिया। पुलिस के जाने के बाद फिर से हुड़दंग मचाने लगे।

रात करीब साढ़े 11 बजे बेटे के दोस्त हर्ष, चंदन और विशाल दीपावली की बधाई देने घर आए थे। जब वे वापस जाने लगे तो हुड़दंग मचा रहे आरोपितों ने उनकी कार पर मुक्का मारा। विरोध करने पर आरोपितों ने कटर से हमला कर दिया। इसमें हर्ष व चंदन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया।

<strong>17 जगहों पर हुई छिटपुट घटनाएं</strong>

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार, दिवाली की रात को कोई भी बर्न केस ट्रामा सेंटर में नहीं पहुंचा। हालांकि 17 जगहों पर छिटपुट घटनाएं हुईं, जिसकी एमएलआर काटी गई हैं। इनमें सड़क दुर्घटना से लेकर मारपीट के मामले शामिल हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles