Yamunanagar Crime News: Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म; आरोपी पर केस दर्ज!

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 24 वर्षीय युवती के साथ नितिन नामक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया।
 

<strong>यमुनानगर। </strong>छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 24 वर्षीय युवती के साथ नितिन नामक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर छछरौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी इंस्टा के माध्यम से रतौली निवासी नितिन के साथ जान पहचान हो गई थी। इसके बाद आपस में मिलने लगे। आरोपित नितिन ने शादी का वादा किया। उसकी बातों में विश्वास कर लिया।

10 जून को आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वह अपने साथ गांव सरावां में होटल में लेकर गया। जहां उसने गलत काम किया। इसके बाद भी तीन-चार बार आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया और संबंध बनाए। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में आरोपित ने शादी से इन्कार दिया।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles