हिसार: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगे की रोशनी से जगमगाया हकृवि परिसर

हिसार: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगे की रोशनी से जगमगाया हकृवि परिसर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर की प्रमुख इमारतों को राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों-केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया है। रात्रि के समय तिरंगे की रोशनी से जगमगाता विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आ रहा है। यह दृश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तिरंगे के रंगों से सजा परिसर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दे रहा है।

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विश्वविद्यालय परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कैंपस स्कूल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से उनमें राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज ध्वजारोहण करेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जाएगी तिरंगा रैली

छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली को कुलपति सचिवालय से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गौरतलब है कि देशभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक करना है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

वन महोत्सव के तहत होगा पौधारोपण

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर वन महोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज कैंपस स्कूल परिसर में पौधरोपण करेंगे। साथ ही वे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधे रोपित करने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment