हिसार में बोले हकृवि कुलपति प्रो. काम्बोज: विद्यार्थियों को डिग्री तक सीमित न रखें, नौकरी देने वाले बनाएं

हिसार में बोले हकृवि कुलपति प्रो. काम्बोज: विद्यार्थियों को डिग्री तक सीमित न रखें, नौकरी देने वाले बनाएं

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में नवाचार, कौशल और उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विद्यार्थियों को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा के साथ उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़कर नौकरी देने वाला बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।

दीक्षारंभ कार्यक्रम में दी जानकारी

यह बात हकृवि के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने शनिवार को छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्राथमिकताएं तय करने और सकारात्मक सोच के साथ नई संभावनाओं को अपनाने की जरूरत है

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नई शिक्षा नीति और विश्वविद्यालय के उद्देश्य

नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को समय के साथ स्वयं में बदलाव लाने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग व मार्गदर्शन देगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के चार प्रमुख मैंडेट शिक्षण, अनुसंधान, विस्तार और उद्यमिता हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों और अवसरों का लाभ उठाना चाहिए

नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दी गई सुविधाएं की जानकारी

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न महाविद्यालयों एवं विभागों, पुस्तकालय, परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली, अनुसंधान, विस्तार, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई

Share:

Comments

Leave a comment