हेली मंडी अनाज मंडी व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज जिंदल का अभिनंदन समारोह आयोजित

व्यापारी वर्ग के हर विश्वास पर खरा उतारूंगा- नीरज जिंदल
सभी व्यापारियों ने समाज और व्यापारियों की सेवा का मौका दिया
व्यापारी साथियों का भरोसा और विश्वास ही मेरी असली ताकत
हेली मंडी अनाज मंडी व्यापार मंडल कार्यकारिणी का अभिनंदन समारोह
फतह सिंह उजाला/हेलीमंडी/गुरुग्राम/20 अगस्त 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
जौं और कासनी के व्यवसाय के लिए विख्यात हेली मंडी अनाज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने आश्वासन दिया कि व्यापारी वर्ग की हर कसौटी पर खड़ा उतारूंगा। व्यापारी भाइयों के द्वारा जो विश्वास और भरोसा किया गया है ,वास्तव में यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है, मैं उसका पूरी ईमानदारी के साथ में समाज और व्यापारी वर्ग के हित में निर्वहन करता रहूंगा। गुरुवार को हेली मंडी व्यापार मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष नीरज जिंदल और कार्यकारिणी का स्थानीय जैन वाटिका में व्यापारी वर्ग की तरफ से सामूहिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हेली मंडी पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिलीप चंद्र सोनी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में खास मेहमान अथवा अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज यादव मोकलवास और मार्केट कमेटी पटौदी के सचिव विपिन यादव की मौजूदगी रही।
हेली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जिंदल के द्वारा अपनी कार्यकारिणी के उप प्रधान दीपक शर्मा, धीरज अग्रवाल, महासचिव नितिन गर्ग, सचिव नरेश शर्मा, चिराग सिंगला, कोषाध्यक्ष अनिल रूस्तगी का मौके पर मौजूद सभी व्यापारी भाइयों से परिचय करवाया। यहां आगमन पर मार्केट कमेटी पटौदी के अध्यक्ष मनोज यादव मोकलवास और सचिव विपिन यादव का व्यापार मंडल कार्यकारिणी की तरफ से फूल माला पहनकर अभिनंदन किया गया । इसी कड़ी में व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी का फूल माला पहनकर और पगड़ी बांधकर पारंपरिक अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कोई भी संस्था हो उसका आधार पहले के पूर्व पदाधिकारी और उनके कार्य सहित अनुभव ही होता है। नए पदाधिकारी नई सोच के साथ आते हैं। लेकिन पुराने पदाधिकारी के अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध मनोज यादव
मार्केट कमेटी पटौदी के अध्यक्ष मनोज यादव मोकलवास ने व्यापार मंडल कार्यकारिणी का अभिनंदन करते और बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यालय के दरवाजे 24 घंटे सेवा के लिए खुले हुए हैं। परेशानी व्यापारी भाई की हो या किसी किसान भाई की परेशानी हो। अपनी समस्या अथवा परेशानी की जानकारी उन तक पहुंचाई जाए। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य संभव होंगे, करवाए जाएंगे और जो भी विभाग के साथ-साथ सरकार की योजनाएं होंगी उनका भी लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।
एक दशक में तीन गुना बढ़ गया राजस्व
मार्केट कमेटी पटौदी के सचिव विपिन यादव ने इस मौके पर कहा कि किसान और व्यापारी वर्ग की मेहनत और ईमानदारी के कारण एक दशक में मार्केटिंग बोर्ड का राजस्व 3 गुना बढ़ गया है। उन्होंने इसी मौके पर फसलों की खरीद संबंधित सरकार की नई नीति और पॉलिसी की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही किसान या फिर खेतीहर मजदूर के साथ खेती का कार्य करते हुए होने वाले हादसों में सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले अनुदान के विषय में भी बताया। विपिन यादव ने कहा अब तकनीक का जमाना है। किसान भाई भी कृषि विभाग और सरकार के पोर्टल पर फसल संबंधित मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जिस की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
यह प्रबुद्ध व्यापारी विशेष रूप से मौजूद रहे
इस यादगार मौके पर हेली मंडी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय मंगला ,पूर्व अध्यक्ष अशोक रूस्तगी, मार्केट कमेटी पटौदी के वाइस चेयरमैन श्यामला अग्रवाल , अग्रवाल सभा हेली मंडी के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल टिल्लू, अमित रस्तोगी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पहलवान दिलीप छिल्लर , अमित गोल्डी ,शिवकुमार शेष गुप्ता, आनंद भूषण गोयल, नरेश कुमार पिंटू, रमेश गर्ग सेठी, योगेश कुमार, धर्मपाल गोयल, कमल गोयल, मनोज जी मनोज, दिनेश गोयल, नरेश कुमार अग्रवाल, नीरज हरियाणवी, सुनील गोयल, राजेंद्र गुप्ता, गुलशन शर्मा, गोपाल गर्ग, राकेश बबल, श्रीपाल चौहान ,हरदीप, मनीष जैन, मनजीत, ज्ञानचंद गुप्ता, द्वारका रूस्तगी सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।