हिमांश मेहरा ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, मोहाली में किया शानदार प्रदर्शन

Team Atal Hind10 August 20261 min read24 viewsखेल
हिमांश मेहरा ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, मोहाली में किया शानदार प्रदर्शन

हिमांश मेहरा ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। यह प्रतियोगिता मोहाली में आयोजित की गई थी जिसमें हिमांश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

सब-जूनियर बॉयज वर्ग में जीता गोल्ड

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हिमांश मेहरा ने सब-जूनियर (बॉयज) थर्ड डिस्ट्रिक्ट मोहाली ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने थर्ड डिस्ट्रिक्ट मोहाली ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के ईवेंट-क्यूरोगी, सब-जूनियर (बॉयज) के (-50 किलोग्राम) भार वर्ग में यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अकेडमी और स्कूल का नाम किया रोशन

हिमांश मेहरा बी.एस ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी है। हिमांश न्यू एंजेल पब्लिक स्कूल जीरकपुर का विद्यार्थी है। उनके स्कूल की प्रिंसिपल शरणजीत कौर ने हिमांश मेहरा को जिला मोहाली में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी।

चैंपियनशिप की मुख्य जानकारी

यह चैंपियनशिप जिला मोहाली, डेराबस्सी के तहसील रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में 9 अगस्त, 2026 को आयोजित की गई थी। इस चैंपियनशिप का आयोजन डिस्ट्रिक्ट मोहाली ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया था।

Share:

Comments

Leave a comment