हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस। आज हिंदी दिवस के अवसर पर हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के सभागार में धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों के मध्य 'हिंदी दिवस' विषय पर भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डॉ अरुण कुमार सिंह हिंदी प्रवक्ता, ने मंच संचालन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल और परिणाम
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डीएस कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर शर्मा एवं एच बी इंटर कॉलेज के हिंदी विषय के सहायक अध्यापक दिनेश्वर प्रताप सिंह रहे। भाषण एवं कविता प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने भूपेश कुमार कक्षा 11 (एच) को प्रथम स्थान घोषित किया। सत्यम माहौर 12 (आइ) व कृष्णा कश्यप (11 एच ) को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सुमित कुमार एवं गुरमीत सिंह 12(आई) को तृतीय स्थान घोषित किया गया। अन्य छात्रों में मोर मुकुट वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, मृदुल, अंकित कुमार, ओम, दक्ष, विशाल कुमार, विवेक, अनुराग, रोहन, कुणाल तथा सक्षम सारस्वत प्रमुख रहे।
हिंदी विषय के महत्व पर प्रकाश और उपस्थित गणमान्य लोग
प्रतियोगिता के बाद डॉक्टर प्रभाकर शर्मा, प्रधानाचार्य श्री भारत सिंह एवं दिनेश्वर प्रताप सिंह ने हिंदी विषय के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई प्रवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र सिंह, श्री हरवीर सिंह, मुख्य अनुशासन अधिकारी श्री घनेंद्र शर्मा, श्री जयदेव सिंह, श्री सतीश कुमार, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री जवाहरलाल, श्री नीरज तिवारी, श्री आलोक शर्मा, श्री हरिओम शर्मा, श्री रवि बाबू, श्री गवेंद्र शर्मा, श्री विजय कुमार, श्री कैलाश गौतम, श्री कौशल किशोर, श्री कुलदीप सक्सेना, श्री संदीप, श्री चंदन, श्री पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।