हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा के बच्चों ने लहराया परचम

हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा के बच्चों ने लहराया परचम

हिंदी पखवाड़ा की खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में मॉडल संस्कृति विद्यालय बेलरखा ने लहराया परचम

नरेंद्र जेठी/नरवाना /29 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हिंदी पखवाड़ा की खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में मॉडल संस्कृति विद्यालय बेलरखा ने लहराया परचम। नरवाना, 29 अगस्त (विनय जेठी)। हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा के विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर परचम लहराया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि कक्षा 1 से 5 वर्ग में चित्र देखकर कहानी लेखन प्रतियोगिता में अवी, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में प्रीति, भाषण प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में प्रीति ने द्वितीय स्थान भी हासिल किया।

कक्षा 6 से 8 वर्ग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

कक्षा 6 से 8 वर्ग में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा, व्याकरण प्रतियोगिता में तेजस, कविता पाठ प्रतियोगिता में अवनी, दृश्य घटना वर्णन में प्रतिज्ञा, चित्र देखकर कविता लेखन में सृष्टि तथा भाषण प्रतियोगिता में रियांशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्र देखकर कहानी लेखन प्रतियोगिता में कोहिनूर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा 9 से 12 वर्ग और विजेताओं को बधाई

कक्षा 9 से 12 वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में खुशी, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी तथा कविता पाठ प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आधी कविता पूरी करना प्रतियोगिता में तमन्ना ने द्वितीय तथा भाषण प्रतियोगिता में पूर्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित कुमार एवं सदस्य बलिंदर शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में स्थित यह विद्यालय प्रधानाचार्य बलजीत गोयत के कुशल निर्देशन में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्राध्यापक सुनील कुमार, दिलबाग सिंह, रणवीर सिंह सहित अन्य अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment