हिसार में अवैध फाइनेंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Team Atal Hind11 August 20261 min read12 viewsहिसार
हिसार में अवैध फाइनेंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने की निष्पक्ष जांच की मांग

हिसार शहर और जिले में कथित रूप से चल रहे अवैध फाइनेंस कारोबार को लेकर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि आर्थिक मजबूरी में कर्ज लेने वाले गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का कथित रूप से शोषण करने वाले फाइनेंसरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

ऊंची ब्याज दरों और जबरन वसूली पर उठे सवाल

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना वैध अनुमति या नियम-कानून के लोगों को ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज दे रहा है और रकम की वसूली के लिए दबाव, धमकी अथवा जबरन वसूली जैसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं तो पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग अक्सर इलाज, बच्चों की पढ़ाई, कारोबार या अन्य जरूरी जरूरतों के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में यदि कोई उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना ब्याज वसूलता है और लगातार दबाव बनाता है तो इससे पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में फंस सकता है।

व्यापक जांच की मांग

पूनिया ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हिसार शहर और जिले में संचालित फाइनेंस कारोबार की व्यापक जांच करवाई जाए। जांच के दौरान संबंधित कारोबार की वैधता, लाइसेंस, ब्याज दरों, कर्ज देने की प्रक्रिया, वसूली के तरीकों और उनके खिलाफ मिली शिकायतों की पड़ताल की जाए। ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज देकर दबाव और कथित जबरन वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment