हिसार में कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कांवड़िए की दर्दनाक मौत, हरिद्वार से लाया था कांवड़

Team Atal Hind11 August 20261 min read13 viewsहिसार
हिसार में कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कांवड़िए की दर्दनाक मौत, हरिद्वार से लाया था कांवड़

हिसार में कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से एक कावड़िए की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लगभग 32 वर्षीय मुकंदी के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। यह दुर्घटना शहर की वन विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हुई है। कांवड़िए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है जहां उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया है।

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था मुकंदी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शिव नगर निवासी ओमप्रकाश ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 32 वर्षीय मुकंदी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे वह वन विभाग की कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ा रहा था। कांवड़ चढ़ाने के बाद वह मंदिर के गुंबद से नीचे उतर रहा था।

बिजली की तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

गुंबद से नीचे उतरते समय वहां से गुजर रही एक बिजली की तार से मुकंदी को अचानक करंट लग गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

जिंदल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मुकंदी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

Share:

Comments

Leave a comment