हिसार में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, गांव-गांव जाकर चार नशा पीड़ितों को दी आयुर्वेदिक दवा

हिसार में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, गांव-गांव जाकर चार नशा पीड़ितों को दी आयुर्वेदिक दवा

हिसार जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों से संवाद किया। टीम ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने चार नशा पीड़ितों के घर पहुंचकर उन्हें पहली बार आयुर्वेदिक दवा भी उपलब्ध करवाई और उपचार जारी रखने को प्रेरित किया।

पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने महलसरा, सदलपुर, मोठसरा, खैरमपुर, अग्रोहा और असरावा गांवों का दौरा किया। टीम ने गांवों में सरपंचों, ग्रामीणों और नशा पीड़ितों के परिवारों से बातचीत की। क्षेत्र में नशे की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई गई। नशे की गिरफ्त में आए लोगों को लत छोड़ने और चिकित्सकीय उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया।

नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

टीम प्रभारी उप निरीक्षक हवा सिंह ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने इसके सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही गांवों में सक्रिय नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई।

चार नशा पीड़ितों के घर पहुंचाई गई आयुर्वेदिक दवा

अभियान के दौरान असरावा, महलसरा, सदलपुर, अग्रोहा और हिसार क्षेत्र के कुल चार नशा पीड़ितों के घर जाकर उन्हें पहली बार आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध करवाई गई। टीम ने परिजनों से भी बातचीत की। परिजनों को उपचार के दौरान नशा पीड़ितों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनका मनोबल बढ़ाने के लिए भी कहा गया।

नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से पीड़ित है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। क्षेत्र में नशे की तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। ऐसा करने से नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

Share:

Comments

Leave a comment