हिसार सूर्य नगर हत्या मामला: आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, विदेश भागने की कोशिश पर नजर

Team Atal Hind11 August 20262 min read16 viewsहिसार
हिसार सूर्य नगर हत्या मामला: आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, विदेश भागने की कोशिश पर नजर

हिसार में सूर्य नगर हत्या मामले के फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने 10 विशेष टीमें गठित की हैं। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फरार आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और पंचग्रामी के ग्रामीण लघु सचिवालय के आगे धरने पर बैठे हैं और घटना के एक सप्ताह बाद भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।

10 विशेष टीमें कर रही हैं संभावित ठिकानों पर दबिश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मंगलवार को कहा कि सूर्य नगर मामले को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य, साक्ष्य और संभावित कारण की बारीकी से पड़ताल कर रही है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।

लुकआउट सर्कुलर जारी, विदेश जाने की कोशिश पर रहेगी नजर

फरार आरोपियों के देश से बाहर निकलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके बाद यदि कोई आरोपी देश छोड़ने का प्रयास करता है तो संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के स्तर पर उसकी पहचान कर कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment