हिसार में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, सड़क सुरक्षा की खामियां होंगी दूर

हिसार में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, सड़क सुरक्षा की खामियां होंगी दूर

हिसार में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ दुर्घटना संभावित स्थानों, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसपी सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को यातायात पुलिस अधिकारियों और एनएचएआई अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुद्गिल सहित यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

यातायात नियमों की सख्ती से पालना के निर्देश

एसपी ने यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित स्थानों, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों की पालना की पूरी समीक्षा की। उन्होंने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, खतरनाक ड्राइविंग, गलत पार्किंग और वाहनों में अनधिकृत बदलाव करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर नियमित निगरानी बढ़ाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा कमियों को दूर करने के आदेश

बैठक में एनएचएआई अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्षतिग्रस्त सड़क, संकेतक, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर सहित सड़क सुरक्षा से जुड़ी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा यातायात के सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करें।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment