हिसार में मामूली कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन घंटे में आरोपी को किया काबू

हिसार में मामूली कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन घंटे में आरोपी को किया काबू

हिसार में शराब ठेके के पास रविवार देर रात मामूली कहासुनी एक खूनी वारदात में बदल गई। मोहित नगर निवासी 32 वर्षीय पवन यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र तीन घंटे के भीतर ही काबू कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। यह घटना शहर के कैमरी रोड पुल के पास शराब ठेके के नजदीक हुई है।

शराब ठेके के पास बैठा था मृतक पवन

मृतक पवन अपने दो दोस्तों के साथ शराब ठेके के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे और उनमें से एक युवक की पवन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। वहां मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करा दिया था। लेकिन कुछ ही देर के बाद पवन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी घटना की जानकारी

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश और सन्नी ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कहासुनी होने के बाद सन्नी ने पवन से कहा कि उसका घर पास में है और दोनों वहां चलकर बैठते हैं। इसके बाद पवन अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गया था। लेकिन कुछ ही दूरी पर वह अपनी बाइक समेत सड़क पर गिरा हुआ मिला।

छाती पर किया गया था चाकू से वार

प्रत्यक्षदर्शियों ने एक युवक को पवन के पास से भागते हुए देखा था जिसके साथ कुछ देर पहले विवाद हुआ था। पवन की छाती पर चाकू से जोरदार वार किया गया था और घटनास्थल पर काफी खून बह रहा था। आसपास के लोगों और एक ऑटो चालक ने मिलकर घायल पवन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने लिया अस्पताल का जायजा

वारदात की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप अपनी पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे। डीएसपी कमलजीत ने भी देर रात अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि करीब चार-पांच दिन पहले पवन का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी विवाद हुआ था।

पुरानी रंजिश और अन्य पहलुओं पर जांच

पुलिस अब इस पुराने विवाद को भी हत्या के इस मामले के साथ जोड़कर गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के आधार पर दिए गए बयनों के आधार पर सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और हत्या के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस लगातार प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पवन रंग-पेन्ट कंपनी में सेल्समैन के पद पर नौकरी करता था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था तथा पवन शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता भी था। अपने जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का यह दावा है कि कैमरी रोड पुल के पास हुई इस हत्या के आरोपी को तीन घंटे में ही पकड़ लिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment