पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालक हिसार में तृतीय हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर का भव्य स्वागत

Team Atal Hind8 August 20261 min read56 viewsहिसार
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालक हिसार में तृतीय हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर का भव्य स्वागत

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बालक (हिसार) में तृतीय हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर श्री ज्ञान प्रकाश पांडे के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश यादव एवं वरिष्ठ अध्यापकों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत करते हुए श्री पांडे की विद्यालय सभागार तक अगुवाई की। सभागार में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उनके प्रेरणादायी विचार सुनने के लिए उपस्थित रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कमांडिंग ऑफिसर ने विद्यार्थियों को दिए प्रेरणादायी विचार

विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश यादव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए श्री ज्ञान प्रकाश पांडे का विद्यार्थियों से परिचय करवाया। अपने संबोधन में श्री पांडे ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं समय प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण समय है, इसलिए इसका सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

गणतंत्र दिवस परेड में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मिली बधाई

अपने संबोधन के दौरान श्री पांडे ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड में खंड स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में गणित प्रवक्ता श्री सुनील कुमार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एनसीसी सीटीओ श्रीमती मीना कुमारी, हिंदी प्रवक्ता श्री सतीश कुमार, श्रीमती नीलम, श्रीमती पूनम, श्री संदीप कुमार, श्रीमती पूनम, सुख सहायक श्री वेद प्रकाश तथा श्री अनिल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अधिक जानकारी के लिए Virus-free.www.avast.com पर देख सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment