हरियाणा मुक्त विद्यालय मार्च 2027 परीक्षा के लिए 4 सितंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

04 सितंबर से लाईव होंगे सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन
भिवानी, 03 सितंबर, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर 04 सितंबर, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भिवानी /03 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी फ्रैश कैटेगरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन करने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से 04 सितंबर, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा ने यह जानकारी दी है। जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 3500 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ 04 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
निर्धारित तिथियों के बाद परीक्षार्थी 1500 रुपये विलंब शुल्क सहित 01 अक्तूबर से 17 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सीनियर सैकेण्डरी के परीक्षार्थियों द्वारा यदि अतिरिक्त विषय की परीक्षा भी दी जानी है, तो उसके लिए 400 रुपये प्रति विषय शुल्क अलग से देना होगा।
सभी परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही परीक्षा के माध्यम का अनिवार्य रूप से चुनाव करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी का हवाला देकर समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी भी परीक्षार्थी को समय की कोई छूट नहीं दी जाएगी।
परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय केवल अपना, अपने माता-पिता या भाई-बहन का ही मोबाइल नंबर दर्ज करें। किसी भी कोचिंग सेंटर या साइबर कैफे वाले का मोबाइल नंबर दर्ज न करवाने की सलाह दी गई है ताकि बोर्ड द्वारा सूचनाएं समय पर मिल सकें।