कैथल में एचएसएनसीबी ने बेनकाब की पिता-पुत्र की तस्कर जोड़ी: पिता 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) के ADGP श्री संजय कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत HSNCB यमुनानगर यूनिट ने जिला कैथल में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के दौरान यूनिट ने 300 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा सहित एक मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके अपने बेटे को भी इस मामले में सह-आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है।
यमुनानगर यूनिट के प्रभारी श्री महरूफ अली ने इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए विस्तार से बताया कि यूनिट के उप-निरीक्षक संदीप शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम थाना चीका क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ही पुलिस टीम को एक बहुत ही पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। यह सूचना थी कि गांव कल्लर माजरा, थाना चीका निवासी भगवान दास उर्फ पोला हेरोइन की तस्करी का अवैध कारोबार करता है। गुप्त सूचना के अनुसार आरोपी उसी दिन मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बोपर से गांव चीका की तरफ आने वाला था। जब पुलिस को यह सूचना पूरी तरह से पुख्ता लगी, तो टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव बदसूई में नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान कुछ ही समय बाद एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध आरोपी वहां आ पहुंचा।