HSSB Exam 2026: मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री स्कूलों के लिए एडमिट कार्ड हुए लाइव

मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में चयन हेतु लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर आज से लाइव हो गए हैं। यह परीक्षा 22 अगस्त को संचालित होगी। इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की जानकारी
कमीश्ररी स्तर पर 69 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 21096 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।