इंदिरा गांधी महिला कॉलेज कैथल की छात्राओं ने लहराया परचम: B.Sc लाइफ साइंस में स्वीटी बनीं टॉपर

Atal Hind Team Online12 August 20261 min read21 viewsकैथल
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज कैथल की छात्राओं ने लहराया परचम: B.Sc लाइफ साइंस में स्वीटी बनीं टॉपर

बी.एससी. लाइफ साइंस छठे सेमेस्टर में छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

कैथल /12 अगस्त 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल की बी.एससी. लाइफ साइंस छठे सेमेस्टर की छात्राओं ने मई 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

परिणाम के अनुसार 8 छात्राओं ने 9.00 व उससे अधिक एसजीपीसी प्राप्त किया, जबकि 10 छात्राओं ने 8.00 व उससे अधिक एसजीपीए हासिल किया। महाविद्यालय की छात्रा स्वीटी ने 9.80 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनु, चक्षु एवं रीमा ने 9.60 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंजू ने 9.40 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, लगन एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान श्री जगदीश बहादुर खुरानिया, कॉलेज प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी श्री नरेंद्र मिगलानी, श्री राजीव लाटका एवं श्री नरेश कुमार ने भी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी सभी सफल छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रो. शिल्पा, प्रो. मनीषा, प्रो. मीना एवं प्रो.चांदनी उपस्थित रहीं।

Share:

Comments

Leave a comment