आईजीएमएमवी कैथल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता

Atal Hind Team Online8 September 20262 min read27 viewsकैथल
आईजीएमएमवी कैथल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता

कैथल के आईजीएमएमवी (IGMMV) कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ऑनलाइन दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जानिए विजेताओं के नाम और आयोजन का विवरण।

कैथल /8 सितंबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय (IGMMV), कैथल के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें भविष्य में काम आने वाले डिजिटल तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संबंधी कौशलों से परिचित कराना था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कार्यक्रम में एआई एवं डिजिटल साक्षरता को केंद्र में रखते हुए मुख्य विषय “एआई एवं डिजिटल साक्षरता : भविष्य के कौशल” तथा उप-विषय “शिक्षा में एआई : कक्षा को नए रूप में परिकल्पित करना” तय किया गया था। प्रतिभागियों ने कैनवा एआई, जेमिनी, क्लॉड, चैट जीपीटी और बिंग इमेज क्रिएटर जैसे आधुनिक एआई साधनों का उपयोग करते हुए आकर्षक और रचनात्मक दृश्य-डिजाइन तैयार किए।

इस ऑनलाइन स्पर्धा में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश से भी 147 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना के साथ-साथ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के विद्यार्थियों ने भी इसमें बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मूल्यांकन समिति ने विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता और एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग के आधार पर परिणाम घोषित किए।

महाविद्यालय गवर्निंग बॉडी के प्रधान राम बहादुर खुरानिया, प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का सफल आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. रितिका वाधवा के नेतृत्व और सह-संयोजिका प्रो. सीमा के सहयोग से हुआ। इसमें प्रो. मोनिका भारद्वाज, प्रो. गीतांजलि और प्रो. खुशबू का भी विशेष योगदान रहा।

स्थान / पुरस्कार विजेता का नाम कक्षा एवं संस्थान पुरस्कार राशि
प्रथम स्थान नवनीत यादव एम.टेक. द्वितीय वर्ष, एस.एल.आई.ई.टी., पंजाब ₹1,000
द्वितीय स्थान ज्योति एवं मोहन बी.एससी. आई.टी. तृतीय वर्ष, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया) एवं कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी (कनाडा) ₹800
तृतीय स्थान लविशा तंवर बी.एससी. फिजिकल साइंस (कंप्यूटर साइंस), सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल ₹500
सांत्वना पुरस्कार मुस्कान बी.सी.ए. तृतीय वर्ष, इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल -
Share:

Comments

Leave a comment