जींद: अवैध सीवरेज और पेयजल कनेक्शन काटने की तैयारी, डेयरियों पर भी कसेगा शिकंजा

डेयरियों से कटेंगे अवैध कनैक्शन : कार्यकारी अभियंता
जींद शहर में 39088 घर है जबकि विश्वास की साइट पर सीवरेज के करीब 22 हज़ार व 18459 पेयजल कनैक्शन नियमित
31 मार्च 2027 तक 10500 पेयजल व 2300सीवरेज कनेक्शन नियमित करने का लक्ष्य, जुलाई -सितंबर में पेयजल के 3000 हजार व सीवरेज के 7000 कनेक्शन नियमित का लक्ष्य
नरेंद्र जेठी/नरवाना /02 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
सीवरेज के अवैध कनेक्शन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने कमर कस ली है l इसके लिए पहले उन्हें नोटिस दिया जाएगा और फिर उनके सीवरेज के कनेक्शन काट दिए जाएंगे l इसके लिए जिलाभर के सभी शहरों में टीमों का गठन किया गया है l यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता श्री भानु प्रकाश शर्मा ने आज कनेक्शन नियमित अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान कही l
दूसरी तरफ सफीदों में उपमंडल अभियंता श्री राकेश कुमार, जुलाना में उपमंडल अभियंता श्री सतीश नैन, उचाना में उपमंडल अभियंता श्री मति सुनीता जी, नरवाना में उपमंडल अभियंता श्री नवीन कुमार मुंडे व उपमंडल अभियंता श्री कुलदीप कुहाड़ जी ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर अभियंता की समीक्षा की l इस मौके पर उपमंडल अभियंता कर्मबीर जी, जिला सलाहकार डॉ रणधीर मताना, खंड समन्वयक दिनेश मलिक, ईश्वर सिंह, बलवान सिंह, सुरेन्द्र दुग्गल, सुरेंद्र नरवाल, कुशल शर्मा, जींद बिल ब्रांच इंचार्ज विनोद शर्मा, इलेक्ट्रियन इंचार्ज सुरेंद्र मेहरा सहित विभिन्न टीमों के सदस्य उपस्थित रहे l
उन्होंने कहा कि कुछ डेयरी संचालक निर्धारित दिशा निर्देश अनुसार डेयरी को सीवरेज से नहीं जोड़ते हैं ओर अपने कनेक्शन भी नियमित नहीं करवाते है l इससे सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या हो जाती है l उन्होंने कहा कि जिला जींद के सभी सभी शहर नरवाना, उचाना, जींद, जुलाना, सफीदों व उचाना में हर घर का पेयजल व सीवरेज का हर कनैक्शन नियमित किया जा रहा है। इसके लिए सभी शहरों में टीमों का गठन कर अभियान की शुरूआत जोर शोर से कर दी गई हैं। जींद शहर में पेयजल व सीवरेज के जो कनैक्शन अवैध है। इन कनैक्शनों को वैध करवाने के लिए विभाग द्वारा अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत जींद शहर में 6 टीमों का गठन कनिष्ठ अभियंता व खंड समन्वयक के नेतृत्व में किया गया है। टीम द्वारा घर-घर जाकर पेयजल व सीवरेज के कनैक्शन चैक किये जा रहे है। जिन उपभोक्ताओं के कनैक्शन नियमित नही है उन उपभोक्ताओं के कनैक्शन टीम द्वारा मौके पर ही आनलाइन नियमित किये जा रहे है। उन्होने बताया की जींद शहर में करीब 39088 घर है जबकि विश्वास की साइट पर केवल 18459 पेयजल कनैक्शन व करीब,22000 सिवरेज कनेक्शन ही नियमित करके उपलोड किये गये है। मुख्य कार्यालय द्वारा जींद शहर में 31 मार्च 2027 तक 10500 पेयजल व,2300 सीवरेज कनेक्शन नियमित करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह लक्ष्य जुलाई से सितंबर में 3000 हजार पेयजल कनैक्शन , अक्तूबर से दिसंबर 3500 व जनवरी से मार्च तक 4000 पेयजल कनैक्शन नियमित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सीवरेज कनैक्शन नियमित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।
कार्यकारी अभियंता ने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा आॅटो रिक्शा लगाकर मुनादी करवाई जा रही है ताकि लोग जल्दी से जल्दी अपने पेयजल व सीवरेज के कनैक्शन नियमित करवा सके। इसके साथ ही पेयजल बिल भरने व कनैक्शन नियमित करवाने के लिए पंपलेट व पाॅस्टर छपवाये जा रहे हैं जो घर-घर वितरित किये जाएंगे।
बाॅक्स
जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना व नरवाना में अभियानः रणधीर मताना
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया की जींद जिला के सभी पांचों शहर जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना व नरवाना में जल संरक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में पेयजल संरक्षण के साथ -साथ कनैक्शन नियमित व पेयजल और सीवरेज के बिल भरने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा हैं।