सिरसा में आईएमए का बड़ा फैसला, 15 सितंबर से हरियाणा में बंद होंगी आयुष्मान सेवाएं

सिरसा में आईएमए का बड़ा फैसला, 15 सितंबर से हरियाणा में बंद होंगी आयुष्मान सेवाएं

सिरसा में आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने एक महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के तहत राशि उपलब्ध न करवाने के विरोध में यह फैसला लिया गया है। पूरे हरियाणा में 15 सितंबर से मजबूरन आयुष्मान सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। सिरसा में शनिवार को हुई एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

लंबे समय से लंबित है अस्पतालों का भुगतान

आईएमए के जिला प्रधान डा. सौरव वालिया ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से भुगतान लंबित रखा गया है। सरकार द्वारा इस बारे में बार-बार लिखित आश्वासन दिए गए हैं। इसके बावजूद कोई भी पेमेंट जारी नहीं की जा रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं अस्पताल

पेमेंट समय पर नहीं किए जाने से अस्पताल गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। आयुष्मान के तहत कार्य कर रहे सभी अस्पताल भारी परेशानी में हैं। अस्पताल प्रबंधकों को अपने स्टाफ, डॉक्टर, मेडिकल, बेहोशी और बच्चों के डॉक्टर का भुगतान करना पड़ रहा है। इसके अलावा ऊपर के बिजली का भुगतान भी अस्पताल प्रबंधकों को अपने पैसों से मौके पर ही करना पड़ रहा है।

पुराने रेटों पर काम करने से बढ़ रही परेशानी

इस मामले में दूसरा महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दा यह भी है कि अस्पताल चार साल पुराने रेटों पर काम कर रहे हैं। पुराने रेटों पर काम करने के कारण अस्पतालों के अपने खर्च भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इन सभी परिस्थितियों के मद्देनजर सभी ने मिलकर मजबूर होकर बड़ा कदम उठाया है।

1 सितंबर को होगी टोकन स्ट्राइक और 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

इन सब बातों के मद्देनजर पूरे राज्य में एक सितंबर को टोकन स्ट्राइक रखी जाएगी। इस दौरान किसी भी तरह का आयुष्मान से जुड़ा काम नहीं किया जाएगा। इस पर भी यदि सरकार कोई भी कार्यवाही नहीं करती है तो फिर कड़ा कदम उठाया जाएगा। 15 सितम्बर से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

आईएमए हरियाणा ने जताया खेद

आईएमए हरियाणा ने सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को इससे होने वाली कठिनाई के लिए खेद व्यक्त किया है। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कई जाने-माने चिकित्सक मौजूद रहे। इस मौके पर डा. नरेश पेडीवाल, डा. आशीष खुराना और डा. अंजनी अग्रवाल उपस्थित थे। इसके अलावा डा. वीवी गोयल सहित अन्य कई चिकित्सक भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment