शहीदों की शहादत की बदौलत ही आज हम खुली हवा में ले रहे हैं सांस: रामसिंह छावड़ी

शहीदों की शहादत की बदौलत ही आज हम खुली हवा में ले रहे हैं सांस: रामसिंह छावड़ी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह के दौरान गांव के सरपंच रामसिंह छावड़ी व वरिष्ठ पूर्व सैनिक हरिराम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच ने गांव के सभी पूर्व सैनिकों व वर्तमान में छुट्टी पर आए सैनिकों को लोई ओढाकर सम्मानित किया। इस खास मौके पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी लोगों का मन मोह लिया।

सरपंच रामसिंह छावड़ी का संबोधन और दक्षिण हरियाणा का योगदान

इस मौके पर अपने संबोधन में गांव के सरपंच रामसिंह छावड़ी ने कहा कि असंख्य शहीदों, रणबाकुंरों व देशभक्तों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। उन्हीं की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा दक्षिण हरियाणा सैनिकों की खान कहलाता है। भारत माता पर जब-जब खतरा मंडराया है, तब-तब इस क्षेत्र के वीर जवानों ने अपने सीने पर गोली खाकर भारत माता की रक्षा की है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सरकार की योजनाएं और मुख्य अतिथियों का स्वागत

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें भी शहीदों, पूर्व सैनिकों व सेना में तैनात जवानों की सेवार्थ अनेकों सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न योजनाएं भी क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने विशेष उपलब्धियां हासिल करने वालों तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ ज्योत्सना यादव की अगुवाई में स्टॉफ सदस्यों व ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि सरपंच रामसिंह का फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग व ग्रामीण

इस मौके पर कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस सूची में सोमदत्त सैन एसएमसी प्रधान, रामफल ठेकेदार, रामरतन पूर्व पंच, हनुमान, पवन रावत, राहुल छावड़ी, धर्मी, राजसिंह, राहुल छावड़ी, किरोड़ीमल पूर्व सैनिक, श्रीचंद पूर्व सैनिक, रामप्रसाद पूर्व सैनिक, गजन सिंह पूर्व सैनिक, ओमप्रकाश सूबेदार, रतन सिंह पूर्व सैनिक, जगदीश पूर्व सैनिक, जगदीश भगत, योगेश थानेदार, इंद्र सिंह, जिले सिंह पूर्व सैनिक, नरेश फौजी, हरिराम प्रधान, शेरसिंह रावत और देवीलाल स्वामी समेत कई लोग शामिल रहे।

Share:

Comments

Leave a comment