स्वतंत्रता दिवस पर कैथल में सुरक्षा कड़ी, 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

स्वतंत्रता दिवस पर कैथल में सुरक्षा कड़ी, 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कैथल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाओं के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की भी सघनता से जांच की जा रही है।

एसपी मनप्रीत सिंह के निर्देश और व्यापक सुरक्षा प्रबंध

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आमजन के साथ वीआईपी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

होटल, धर्मशालाओं और समारोह स्थल की सुरक्षा

पुलिस की टीमें होटल, लॉज, धर्मशाला और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर वहां ठहरे लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने या उसकी गतिविधि पर संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन कैथल में आयोजित होगा। समारोह स्थल की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी, स्ट्राइकिंग रिजर्व, लिफ्टिंग पार्टी और बम डिस्पोजल टीम समेत विभिन्न सुरक्षा दल तैनात रहेंगे।

करीब 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए करीब 600 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। शहर और आसपास के इलाकों में चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की जा रही है। राइडर अलग-अलग रूट पर लगातार गश्त करेंगे और लावारिस वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस की ओर से लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल या धर्मशाला में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने अथवा कोई लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

Share:

Comments

Leave a comment