IPS R Nishatini Success Story: IPS आर. निशांतिनी ने रचा इतिहास! बनीं कोच्चि की पहली महिला पुलिस कमिश्नर, पति भी हैं IAS अधिकारी

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पुलिस सेवा में कदम रखने वाली आर निशांतिनी ने इतिहास रच दिया है। केरल कैडर की 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी आर निशांतिनी को कोच्चि सिटी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह कोच्चि शहर की कमान संभालने वाली पहली महिला पुलिस कमिश्नर बन गई हैं।

IPS R Nishatini Success Story: इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पुलिस सेवा में कदम रखने वाली आर निशांतिनी ने इतिहास रच दिया है। केरल कैडर की 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी आर निशांतिनी को कोच्चि सिटी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह कोच्चि शहर की कमान संभालने वाली पहली महिला पुलिस कमिश्नर बन गई हैं।

उन्होंने यह जिम्मेदारी ऐसे समय में संभाली है जब पुलिस विभाग के सामने कई बड़ी मुश्किलें सामने हैं। लगभग दो दशकों से आईपीएस सेवा में सक्रिय और केरल में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकीं आर निशांतिनी अपनी दमदार काम के लिए जानी जाती हैं।

अपने करियर के समय आर निशांतिनी ने जिला-स्तरीय पुलिसिंग, इंटेलिजेंस और वरिष्ठ पर्यवेक्षी पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं। इनमें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (साउथ जोन) और IG (इंटेलिजेंस) जैसे पद भी शामिल हैं। इस ऐतिहासिक नियुक्ति से पहले आर निशांतिनी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) साउथ जोन रह चुकी है।

कोच्चि में रहीं आईजी के पद पर

आर निशांतिनी के लिए, इस नई जिम्मेदारी का एक अहम हिस्सा पहले से चल रही पहलों को आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि मैं कोच्चि से अच्छी तरह वाकिफ हूं। सरकार कई पहलें लागू कर रही है, जिनमें 'ऑपरेशन तूफान' एक प्रमुख अभियान है। मेरा इरादा इन प्रयासों को निरंतर जारी रखने और शहर में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का है। केरल कैडर की 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी आर निशंतिनी इससे पहले दक्षिण क्षेत्र (साउथ जोन) में आईजी (IG) के पद पर थीं।

आर निशांतिनी बोलीं- पुरुष या महिला.. कोई फर्क नहीं पड़ता

चेरानेल्लूर दुर्घटना मामले से जुड़े विवाद के बाद कोच्चि के पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह पर आर निशांतिनी को कोच्चि में इस पद पर भेजा गया है। कोच्चि की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनाए जाने के सवाल पर आर निशंतिनी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के बीच पुरुष या महिला होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह खुद को अपने पुरुष साथियों के बराबर ही मानती हैं।

कोच्चि में डीसीपी भी रही

निशंतिनी पहले भी कोच्चि में डीसीपी (DCP) के पद पर कार्यभार संभाल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह कोच्चि से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर की पुलिस जो अच्छा काम कर रही है, वह आगे भी जारी रहेगा।

तमिलनाडु से नाता, पति हैं आईएएस अधिकारी

आर निशांतिनी का जन्म केरल से सटे राज्य तमिलनाडु में 1982 में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आर निशांतिनी के पति का नाम एमजी राजामणिक्कम है। वह केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं। 2015 में राजामणिक्कम ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी, इसमें वह अपनी पत्नी की आईपीएस की यूनिफॉर्म पहने हुए थे। इसे लेकर विवाद हुआ था और उन्हें केरल सरकार ने नोटिस भी दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। एक का नाम निधिलन और दूसरे का नाम वेनपा है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles