नरवाना में इनेलो की हल्का स्तरीय बैठक आयोजित, 27 सितंबर को नूहं में होने वाले सम्मान समारोह का दिया न्योता

Team Atal Hind11 August 20262 min read26 viewsजींद
नरवाना में इनेलो की हल्का स्तरीय बैठक आयोजित, 27 सितंबर को नूहं में होने वाले सम्मान समारोह का दिया न्योता

नरवाना में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की हल्का स्तरीय बैठक जाट धर्मशाला में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर संपत सिंह संपत्ति ने शिरकत की। नेताओं ने 27 सितंबर को नूहं मेवात में होने वाले जननायक ताऊ देवीलाल के सम्मान समारोह के लिए लोगों को न्योता दिया।

भाजपा सरकार पर जनता को परेशान करने का आरोप

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पार्टी नेताओं ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार जनता को परेशान करने में लगी हुई है। हर वर्ग में आज प्रदेश सरकार के खिलाफ मन में जहर है। सरकार जनता के पैसों से अपने दोस्तों को करोड़ों और अरबों पति बनाने में लगी हुई है और उनका हजारों करोड़ का कर्जा माफ कर देती है, वहीं गरीब मजदूर के घर पर ताला लगा देती है। फैमिली आईडी में हो रही ढेरों त्रुटियों की वजह से प्रदेश की जनता परेशान हो रही है, जिससे गरीब मजदूर अपनी दिहाड़ी छोड़कर उसे ठीक करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं।

इनेलो सरकार बनने पर प्रीपेड मीटर न लगने देने का ऐलान

वक्ताओ ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस प्रदेश में नफरती जहर उगल रही है। आज हालात यह हैं कि हिंदुओं के मंदिरों में भी चोरी होने लगी है और चोरी करने वाले भी खुद बीजेपी व आरएसएस के लोग हैं। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में इनेलो पार्टी की सरकार बनने और चौधरी अभय सिंह चौटाला के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश से प्रीपेड मीटरों को नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरवाना चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ रहा है और यहां के लोगों पर इनेलो पार्टी को पूरा विश्वास है कि वे इस बार भी जननायक ताऊ देवीलाल के सम्मान समारोह को कामयाब बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

कई महिलाओं ने थामा इनेलो का दामन

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने बीजेपी को छोड़कर इनेलो पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करने वाली महिलाओं का स्वागत किया। दिव्या शक्ति संस्थान की डायरेक्टर सुमन रानी, सोमा, कमलेश, पोली देवी, तनु, मीना, सुमन, जुबेदा, परमजीत, सुमन देवी, सोनी, अनीता रानी, संतोष और कृष्णा आदि को पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता हल्का प्रधान प्रदीप नैन ने की, जिन्होंने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला प्रधान विजेंन्द्र रेढू सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment