जींद: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित नंदगढ़ की हार्ट फेलियर से निधन, खेल जगत में शोक

जींद: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित नंदगढ़ की हार्ट फेलियर से निधन, खेल जगत में शोक

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित नंदगढ़ उर्फ चेतन का हार्ट फेलियर से निधन हो गया है। यह दुखद घटना जींद में हुई है जहाँ 19 अगस्त की सुबह मोहित को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद परिजनों द्वारा उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई

जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव से था संबंध

जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव के रहने वाले मोहित दलाल ने बहुत कम उम्र में ही खेल की दुनिया में कदम रख दिया था। मोहित दलाल ने मात्र 10 साल की उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। गांव के पूर्व पहलवान प्रकाश के मार्गदर्शन में उन्होंने स्थानीय स्टेडियम में कबड्डी की शुरुआत की थी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कई खिताब और विदेशी दौरे

मोहित ने अपने खेल के दम पर हरियाणा के अलावा पंजाब में भी कई खिताब अपने नाम किए थे। मोहित 10 से 12 बार बड़ी टूर्नामेंट में बेस्ट रेडर रह चुका है। अपनी खेल प्रतिभा के बल पर मोहित नंदगढ़ दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में भी कबड्डी खेल चुका था।

चोट से रिकवरी और मैदान पर वापसी की तैयारी

गांव से अपनी खेल यात्रा शुरू करने के बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू बल्हारा व दूसरे खिलाड़ियों के साथ मोहित ने प्रेक्टिस की थी। पिछले दिनों चोट लगने के कारण मोहित को ऑपरेशन करवाना पड़ा था। ऑपरेशन के बाद वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। जिंदगी भले ही 27 साल की उम्र में थम गई, लेकिन अपने खेल और मेहनत से मोहित ने कबड्डी प्रेमियों के दिलों में जो जगह बनाई, वह हमेशा याद रहेगी।

Share:

Comments

Leave a comment