यमुनानगर में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल को मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

यमुनानगर में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल को मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, पूर्व भाजपा संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। 78 वर्षीय मित्तल का तीन सितंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से संघ परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं और साहित्यिक जगत में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अर्पित किए पुष्प

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदीश मित्तल का निधन समाज के साथ-साथ सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

संघ और भाजपा में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

मित्तल ने लंबे समय तक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया। बाद में भाजपा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वह राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े थे।

अंतिम संस्कार में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

अंतिम संस्कार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन बंतो कटारिया उपस्थित रहे। इसके अलावा, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर सुमन बहमनी और चेयरमैन राकेश त्यागी भी मौजूद रहे। पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग और मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मित्तल के अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। संघ, भाजपा और साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share:

Comments

Leave a comment