गुरुग्राम के जय महाबल धाम का 22 वां स्थापना दिवस 27 अगस्त को मनाया जाएगा, तैयारियां पूरी

गुरुग्राम के जय महाबल धाम का 22 वां स्थापना दिवस 27 अगस्त को मनाया जाएगा, तैयारियां पूरी

जय महाबल धाम का 22 वां स्थापना दिवस 27 गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगास्थापना दिवस के भव्य आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैंयह पूरा आयोजन स्वामी प्रदीप जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा

फतह सिंह उजाला फरुखनगर की रिपोर्ट के अनुसार, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 ज्योति गिरी महाराज के परम शिष्य स्वामी प्रदीप जी महाराज के मार्गदर्शन में जय महाबल धाम का 22 वां वार्षिक स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाया जाएगाइस दिव्य और भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैजय महाबल धाम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 27 अगस्त गुरुवार को भारतीय सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुरूप किया जाएगा

जय महाबल धाम में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मिर्ची की ढाणी, सुल्तानपुर फरुखनगर (गुरुग्राम) कालियावास मोड स्थित जय महाबल धाम के अधिष्ठाता एवं पीठाधीश्वर स्वामी प्रदीप जी महाराज के मुताबिक, विशेष रूप से भारतीय सनातन संस्कृति और देवी देवताओं की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थानों का भारतीय सनातन संस्कृति में विशेष महत्व हैइतना ही नहीं अनगिनत श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र भी इसी प्रकार के सिद्ध धाम अनादि काल से बने हुए हैं

जय महाबल धाम के स्थापना वार्षिकोत्सव के मौके पर प्रातः के समय सभी देवी देवताओं का आह्वान करते हुए विधि विधान से मंत्र उच्चारण करते हुए सर्व कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित की जाएगीउन्होंने सभी श्रद्धालु भक्त जनों का आह्वान किया है कि इस मौके पर पहुंचकर धर्म लाभ और पुण्य कमाते हुए भंडारा का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें

प्रार्थना और अनुष्ठान का समय

जय महाबल धाम के प्रवक्ता के मुताबिक 27 अगस्त गुरुवार को भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार यहां धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान प्रातः 10:00 बजे आरंभ हो जाएगायह दिव्य और भव्य आयोजन परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर स्वामी ज्योति गिरी महाराज के पावन सानिध्य और अनुकंपा से किया जा रहा हैसिद्ध साधु संतों और महापुरुषों का सानिध्य और आशीर्वाद निश्चित रूप से सौभाग्यशाली भक्त जन और श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है

Share:

Comments

Leave a comment