जाखल में वैकल्पिक रास्ता मिलने की मंजूरी पर सांसद सुभाष बराला का जताया आभार

जाखल क्षेत्रवासियों को वैकल्पिक रास्ता मिलने की मंजूरी पर लौह पुरुष सुभाष बराला का जताया आभार
योगेश खनेजा /जाखल मंडी /27 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
जाखल में वैकल्पिक रास्ते की मंजूरी मिलने पर नपा चेयरमैन विकास कामरा ने नपा कार्यालय में एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रैस वार्ता में नपा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और पार्षदगण सहित जाखल के अन्य गणमान्यों ने भी शिरकत की।
रेलवे विभाग द्वारा जारी किया गया आधिकारिक पत्र
प्रेसवार्ता के दौरान नपा चेयरमैन विकास कामरा ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जाखल रेलवे स्टेशन पर ROB 167 व RUB 169 के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों के चलते मुख्य मार्ग बंद हो गया था। इस बंद हुए मुख्य मार्ग के लिए वैकल्पिक रास्ते दिए जाने को लेकर रेलवे विभाग द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का जताया धन्यवाद
वैकल्पिक रास्ते का आधिकारिक पत्र मिलने से इलाका वासी बेहद खुश हैं। क्षेत्रवासियों की इस जायज मांग को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रमुखता से लिया था। वे इस मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी से मिले थे और इसके समाधान करने की मांग की थी। विकास कामरा ने कहा कि लौह पुरुष सुभाष बराला ने जाखल क्षेत्र में RUB, मल्टीपल कॉम्प्लेक्स, कासमपुर रोड घग्गर पुल का निर्माण सहित अन्य काफी विकास कार्य करवाए हैं।
इस आयोजित प्रेस वार्ता में नपा चेयरमैन विकास कामरा, वाइस चेयरमैन अशोक गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा, पार्षद कुलवंत सिंह, शैलर एसोसिएशन प्रधान दीपक रिंकू, गौशाला जाखल सचिव कुशल कांत जैन, नरेश कुमार और यशपाल शर्मा सहित अन्य मंडी वासियों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का आभार जताया और उनका धन्यवाद किया।