जाखल में हृदय जांच शिविर का हुआ आयोजन, 48 लोगो ने ली सेवाएं

जाखल में हृदय जांच शिविर का हुआ आयोजन, 48 लोगो ने ली सेवाएं

जाखल में अनाज मंडी के अंदर निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 48 मरीजों ने हृदय जांच, गठिया और छाती रोग की जांच करवाई। इसके अलावा शिविर में शुगर, बीपी और ईसीजी की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की गई। जाखल से योगेश खनेजा की रिपोर्ट के अनुसार, इस शिविर में आए मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

लायंस-टुटेजा चौबीसों घंटे सेवा में रहते हैं लीन

पीडीजी लायन दीपक टुटेजा ने जाखल इण्डेन गैस सर्विस समाजसेवी आशीष बंसल के सहयोग से लायंस क्लब जाखल रॉयल द्वारा आयोजित शिविर में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि लायंस भारत के अलग अलग कोनों के साथ साथ विदेशों में भी चौबीसों घंटे सेवा में तत्पर रहते हैं। इस के इलावा सरकार के ऐसे अधिकांश कार्यों में समाजसेवी संस्थाएं अग्रणी हैं जो समय समय पर ऐसे प्रोजेक्ट्स आयोजित कर लोगो की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डिस्ट्रिक्ट 321ए 3 में जाखल रॉयल का विशेष स्थान है जो निरंतर भलाई के कार्य कर रहा है। इस आयोजित शिविर में लायन हँस राज पुजारा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजस्थान मेडिकल सैंटर के डॉक्टर ने दी सेवाएं

आशीष बंसल के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस शिविर में राजस्थान मेडिकल सैंटर के चिकित्सक डॉक्टर जगसीर सिंह सिद्धू ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों का चैक अप किया। उन्होंने मरीजों को अपना परामर्श देते हुए कहा कि इنسان स्वस्थ रहने के लिए खान पान पर विशेष ध्यान रखे। आज के समय में नियमित रूप से योग व सैर से माध्यम से इंसान मोटापा से दूर रह सकता है। डॉक्टर ने यह भी सलाह दी कि किसी भी तरह की दवा का सेवन करने से पहले अच्छे चिकित्सक की सलाह जरूर ले।

सम्मान समारोह और गणमान्य लोग रहे मौजूद

आयोजित शिविर के समापन से पूर्व लायन टुटेजा ने क्लब के सभी सदस्यों सहित समाजसेवी आशीष बंसल को पिन लगा का सम्मानित किया। वहीं उन्होंने क्लब सदस्यों के साथ साथ समाजसेवी आशीष बंसल की पीठ थपथपाई। समाज सेवी आशीष बंसल ने क्लब द्वारा उनके प्रतिष्ठान पर शिविर आयोजित करने पर क्लब का आभार जताया। शिविर समापन से पहले डॉक्टर सहित बाहर से आये सभी गणमान्यों को सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रधान लायन योगेश खनेजा, सचिव लायन संजय गर्ग, कैशियर लायन नरेश सिंगला, लायन अमित जिंदल, लायन आदित्य बंसल, सुरेश बंसल, भारत भूषण गोयल, कँवल कृष्ण सिंगला, रवि कांत, रमेश कुमार, गुलशन कुमार, बीनू सहित काफी संख्या में क्लब सदस्य भी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment