15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर जाखल जंक्शन पर जीआरपी-आरपीएफ का संयुक्त चेकिंग अभियान, ट्रेनों और प्लेटफार्मों की सघन जांच

15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर जाखल जंक्शन पर जीआरपी-आरपीएफ का संयुक्त चेकिंग अभियान
ट्रेनों, प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग भवन और प्लेटफार्मों पर की गई जांच
जाखल / 15 अगस्त 2026/ योगेश खनेजा
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से जाखल जंक्शन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व राजकीय रेलवे पुलिस के एसआई एवं जाखल प्रभारी नरेश कुमार ने किया।चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय भवन, टिकट बुकिंग भवन तथा प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक सघन जांच की गई।
इसके अलावा स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों और सामान की जांच की गई।जीआरपी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस कर्मचारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई देता है तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें।उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।