जाखल में लायंस क्लब रॉयल द्वारा कांवड़ियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 150 से अधिक श्रद्धालुओं को मिला उपचार

Team Atal Hind10 August 20261 min read14 viewsफतेहाबाद
जाखल में लायंस क्लब रॉयल द्वारा कांवड़ियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 150 से अधिक श्रद्धालुओं को मिला उपचार

लायंस क्लब जाखल रॉयल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जाखल स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में कांवड़ियों की सेवा के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कांवड़ यात्रा के दौरान पैरों में छाले, चोट व अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

शिविर में दूसरे दिन तक 150 से अधिक कांवड़ियों को मिली चिकित्सा सुविधा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शिविर के दूसरे दिन तक करीब 150 कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है। श्रद्धालुओं को मरहम-पट्टी के साथ जरूरत के अनुसार दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। चिकित्सा शिविर में क्लब सदस्यों द्वारा कांवड़ियों की सेवा एवं सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।

शिव सेवा में जुटे गणमान्य लोग और क्लब के पदाधिकारी

इस अवसर पर लायंस क्लब जाखल रॉयल के प्रधान लायन योगेश खनेजा, सचिव लायन संजय गर्ग, लायन नरेश सिंगला, लायन अमित जिंदल, लायन प्रिंस कटारिया सहित श्री शिव शक्ति मंदिर कमेटी के सदस्य रवि सपड़ा, संजीव शर्मा, सुनील सिंगला, साहिल डोरा, रोहित सिंगला, हरीश बिट्टू, करण गोयल सहित अन्य शिव भक्त मौजूद रहे।

कांवड़ियों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य

क्लब सचिव संजय गर्ग ने कहा कि कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। लायंस क्लब जाखल रॉयल भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा तथा क्लब की तरफ से कांवड़ियों के लिए लगने वाला ये 15वां शिविर है।

Share:

Comments

Leave a comment