जाखल मंडी में गीता भवन मंदिर के प्रधान शंकर लाल गर्ग के नेतृत्व में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

जाखल मंडी में गीता भवन मंदिर के प्रधान शंकर लाल गर्ग के नेतृत्व में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

गीता भवन मंदिर के प्रधान शंकर लाल गर्ग के नेतृत्व में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

योगेश खनेजा /01 सितंबर 2026 /जाखल मंडी /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व गीता भवन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का नेतृत्व गीता भवन मंदिर के प्रधान शंकर लाल गर्ग ने किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शोभायात्रा का मार्ग और आयोजन

यह शोभायात्रा अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा मंदिर से शुरू हो कर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए श्री गीता भवन मंदिर में सम्पन्न हुई। ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुगण नाचते हुए जय श्री कृष्ण, राधे राधे के जय घोष लगा घूम उठे। यात्रा में वृंदावन से पधारे कथावाचक अमित कृष्णा फूलों से सजे रथ पर विराजमान रहे। भागवत ग्रंथ को प्रधान श्री शंकर लाल गर्ग ने सिर पर धारण किया।

शामिल गणमान्य लोग और महिलाएं

इस दौरान महिला मंडल की सदस्य भी कलश उठाए नाचते-गाते चल रही थीं, जिसमें महिला मंडल से राज बंसल, रुकमणी देवी, अंजू बंसल, सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रही। वहीं इस कलश यात्रा में विकास कामर चेयरमैन नपा जाखल, अशोक गर्ग वाइस चेयरमैन, नरेश बंसल, सुरेश मित्तल, राम रतन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधान शंकर लाल गर्ग ने बताया कि वृंदावन से आए कथा वाचक अमित कृष्ण कथा का रसपान करेंगे और यह कथा 7 सितंबर तक गीता भवन मंदिर में चलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment