जाखल से मां नैना देवी के 26वें लंगर भंडारे के लिए कोला वाला टोबा रवाना हुए सेवादार

जाखल से मां नैना देवी के 26वें लंगर भंडारे के लिए कोला वाला टोबा रवाना हुए सेवादार

26वें लंगर भंडारे के लिए मां नैना देवी के जयकारों के बीच सेवादार कोला वाला टोबा रवाना

जाखल, 12 अगस्त। योगेश खनेजा

मां नैना देवी लंगर कमेटी जाखल की ओर से आयोजित होने वाले 26वें लंगर भंडारे की तैयारियों को लेकर बुधवार को कमेटी के सेवादार लंगर सामग्री लेकर कोला वाला टोबा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले मां नैना देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और माता का आशीर्वाद लिया गया। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भव्य झंडा शोभायात्रा और भक्तिमय माहौल

इस अवसर पर जाखल मंडी में भव्य झंडा शोभायात्रा निकाली गई। फौजी बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और फूलों से खेलते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में मां नैना देवी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा को लेकर मंडीवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

लंगर सामग्री वाहन को दिखाई हरी झंडी

इस लंगर भंडारे सामग्री वाहन को कमेटी प्रधान सुरेश कारीगर ने झड़ी दिखा कर रवाना किया। कमेटी पदाधिकारियों भूषण सिंगला और चिमन लाल बॉबी ने बताया कि लंगर भंडारे में मां के भक्तों के लिए भोजन, ठहरने सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

13 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगा लंगर भंडारा

पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह लंगर भंडारा 13 अगस्त से 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इस बार खाद्य सामग्री विशेष रूप से देसी घी से तैयार की जाएगी। सेवादारों की टीम लंगर भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कोला वाला टोबा रवाना हुई है।

मौजूद रहे गणमान्य लोग

इस मौके पर कमेटी संस्थापक भूषण सिंगला, प्रधान सुरेश कारीगर, बाबा महाबीर प्रसाद, चिमन लाल बॉबी, राजेंद्र गर्ग, धर्मपाल गोयल, दर्शन बावा, बंता राम, रिंकू सिंगला, अशोक बंसल, कांत जैन, बलदेव बतरा, रवि सपड़ा, राजू सिधानी सहित बड़ी संख्या में मंडीवासी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment