जाखल पुलिस ने 10.08 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य सप्लायर मोनू शर्मा को किया गिरफ्तार

जाखल पुलिस ने 10.08 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य सप्लायर मोनू शर्मा को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कार्रवाई करते हुए थाना जाखल पुलिस ने 10.08 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

मुख्य सप्लायर मोनू शर्मा गिरफ्तार

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

थाना जाखल पुलिस ने 10.08 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर मोनू शर्मा पुत्र रमेश कुमार निवासी कुलरियां, थाना बरेटा, जिला मानसा, पंजाब को काबू किया है।

पहले भी हो चुका है एक आरोपी काबू

थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने 03 मई 2026 को बलरा रोड, जाखल के पास कार्रवाई करते हुए सावन कुमार निवासी मास्टर कॉलोनी, जाखल को 10.08 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 52 दिनांक 03.05.2026, धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

न्यायालय में किया जाएगा पेश

मामले की जांच के दौरान हेरोइन की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर मोनू शर्मा की पहचान हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगामी जांच जारी है।

Share:

Comments

Leave a comment