जाखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.43 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य सप्लायर राजू गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना जाखल पुलिस ने 7.43 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को काबू किया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी आगे की जांच तेज कर दी है।
रेलवे पुल के पास पकड़ा गया था आरोपी
थाना जाखल पुलिस उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गत 28 जून 2026 को पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के संबंध में जाखल क्षेत्र में गश्त पर थी। जब पुलिस टीम रेलवे पुल के नजदीक पहुंची तो पुल के नीचे खड़ा रवि निवासी बाजीगर बस्ती, जाखल को 7.43 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना जाखल में मुकदमा नंबर 86 दिनांक 28.06.2026, धारा 21B-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मुख्य सप्लायर राजू गिरफ्तार
मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई कड़ी को खंगाला तथा आरोपी से पूछताछ एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य सप्लायर राजू उर्फ सोनु पुत्र छोटुराम वासी माण्डवी मुनक जिला संगरुर पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच जारी है।