शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजा जाखल, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Team Atal Hind11 August 20261 min read5 viewsधर्म
शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजा जाखल, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिवरात्रि का पावन पर्व मंगलवार को जाखल के श्री शिव शक्ति मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। हरिद्वार, गौमुख और नीलकंठ से पवित्र कांवड़ लेकर जाखल पहुंचे कांवड़ियों के आगमन से पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयघोषों से गूंज उठा। वातावरण में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं और भंडारा

जाखल के श्री शिव शक्ति मंदिर कमेटी की ओर से कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कांवड़ियों के ठहरने, खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में अटूट लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें कांवड़ियों एवं शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब जाखल रॉयल की तरफ से निशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य अशोक सिंगला, रवि सपड़ा, साहिल डोरा, सुनील सिंगला, हरीश बिट्टू, गगनदीप, संजय गर्ग, नरेश सिंगला, प्रवीण गोयल क्लब चेयरमैन, अमित जिंदल, प्रिंस कटारिया सहित बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य एवं शिव भक्त मौजूद रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तिमय वातावरण के बीच शिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment