नरवाना के कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने जन-एच आईडियाथोन-2026 के सीधे प्रसारण में लिया उत्साह से भाग

नरवाना के कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने जन-एच आईडियाथोन-2026 के सीधे प्रसारण में लिया उत्साह से भाग

राज्य स्तरीय जन-एच, आईडियाथोन-2026 के सीधे प्रसारण में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग ।

राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय नरवाना में सीधा प्रसारण देखा व सुना गया ।

नरेंद्र जेठी /नरवाना /21 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजीव गांधी  सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय नरवाना  में जन-एच, आईडियाथोन-2026 का  सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग । यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा युवाओं में नवाचार, रचनात्मक सोच एवं उधमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय जन-एच, आईडियाथोन-2026 कार्यक्रम का  शुक्रवार को राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय नरवाना में सीधा प्रसारण देखा व सुना गया ।

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  छात्र -छात्राओं को नवाचार के लिए प्रेरित किया । महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में नए विचारों, उद्यमिता और तकनीकी सोच को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रसारण को देखा और आइडियाथॉन में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया। संस्था  प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी नरवाना  जगदीश चंद्र ने कार्यक्रम की सफलता पर संदेश देते हुए कहा कि आज का युग नवाचार  और स्टार्टअप्स का है। सरकार की जन-एच, आईडियाथोन-2026 जैसी पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस प्रकार की गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेकर अपने विचारों को धरातल पर उतारें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। विश्व उद्यमिता दिवस पर क्रैश कोर्स व प्रमाण पत्र वितरित किये गये ढ्ढ  इसी अवसर पर महाविद्यालय की इंटरनशिप सेल  के द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

छात्र-छात्राओं  में उद्यमशीलता के कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक क्रैश कोर्स आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें स्टार्टअप और व्यवसाय संचालन की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में श्रीमती सीमा, श्रीमती वर्षा यादव, श्रीमती कंचन, मिस.कनिका, संजय, मोहित आर्य, सदस्य का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर इस क्रैश कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र  वितरित कर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने सभी प्रतिभागी छात्र -छात्राओं व आयोजन टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कौशल-विकास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Share:

Comments

Leave a comment