रेवाड़ी के राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

रेवाड़ी के राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, दड़ौली में जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम रेवाड़ी में अटल हिन्द के लिए मनोज गोयल द्वारा कवर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ और दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन श्री राय सिंह यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर चेयरमैन महोदय ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म, उनकी बाल-लीलाओं और भगवद् गीता के उपदेशों पर आधारित अनेक रोचक और प्रेरणादायक कथाएँ सुनाईं। इन कथाओं को सुनकर सभी छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने श्री कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।

प्राचार्या का संदेश और सम्मान समारोह

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरिता यादव जी ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इसी अवसर पर चेयरमैन व प्राचार्या द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment