जटोला के स्कूल में लगा नि:शुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर, छात्रों को दी होम्योपैथिक दवाएं और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी

जटोला के स्कूल में लगा नि:शुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर, छात्रों को दी होम्योपैथिक दवाएं और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी

छात्रों को होम्योपैथिक दवाएं और पॉस्को अधिनियम की जानकारी

शिविर का आयोजन डॉक्टर जयीता चौधरी के नेतृत्व में किया गया

होम्योपैथी विकास दिवस पर जटोला में नि:शुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एकाग्रता बढ़ाने और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के उपाय बताए

फतह सिंह उजाला /पटौदी /14 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

होम्योपैथी विकास दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (IIHP), गुरुग्राम इकाई की ओर से राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, जटोला गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। यह पूरा शिविर डॉ. जयीता चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में 140 से अधिक बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया

शिविर के दौरान स्कूल के सभी बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को आवश्यकता के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई

योग और श्वास संबंधी अभ्यास

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योग एवं श्वास संबंधी अभ्यासों के बारे में बताया गया। इन अभ्यासों के माध्यम से बच्चों को तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के उपाय बताए गए। इन सभी गतिविधियों में बच्चों ने योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया

पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता

इस शिविर का एक प्रमुख आकर्षण पॉस्को अधिनियम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम रहा। इस सत्र के दौरान बच्चों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकार, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, ‘गुड टच–बैड टच’ के बारे में बताया गया। बच्चों को यह भी समझाया गया कि किसी अनुचित व्यवहार की स्थिति में विश्वसनीय वयस्क से बात कैसे करें और उन्हें उपलब्ध सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस जागरूकता सत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था

आयोजकों का संदेश

आयोजकों ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी आवश्यक हैIIHP गुरुग्राम इकाई की इस पहल के माध्यम से चिकित्सा, योग और बाल-सुरक्षा जागरूकता को एक साथ जोड़कर बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहा। इस पूरे शिविर का मुख्य संदेश “सेवा, जागरूकता और स्वस्थ भविष्य” रहा।

Share:

Comments

Leave a comment