जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 152-डी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकराई बाइक, एक की मौत और एक गंभीर घायल

जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 152-डी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकराई बाइक, एक की मौत और एक गंभीर घायल

जींद से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जींद से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे 152-डी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में सीएम काफिले में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मोरखी गांव के रहने वाले थे युवक

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोरखी गांव निवासी अनुज और मालसरी खेड़ा निवासी सचिन ने पिल्लूखेड़ा में अपनी कोरियर सर्विस की दुकान की हुई है। शनिवार शाम को अनुज और सचिन अपनी बाइक पर कोरियर देने के लिए अंबाला की तरफ गए थे। कोरियर देने के बाद वे वहां से नेशनल हाईवे 152-डी के रास्ते वापस अपने घर लौट रहे थे।

बारिश के कारण हुआ भीषण हादसा

जब वे वापस आ रहे थे, तो रास्ते में गंगाटेहड़ी के पास सीएम काफिले की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी हुई थीं। रास्ते में हो रही तेज बारिश के कारण अनुज की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बारिश के चलते अनुज की बाइक सीधे पीछे से फायर ब्रिगेड की गाड़ी में जा घुसी। इस भयानक टक्कर के कारण बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हाथसा होने के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अनुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर, हादसे में घायल हुए सचिन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। शनिवार को पुलिस ने औपचारिकता पूरी करते हुए अनुज के शव का पोस्टमार्टम करवाया।

परिवार में छाया मातम

आपको बता दें कि मृतक अनुज अपने पिता का इकलौता बेटा था। अनुज की शादी केवल तीन साल पहले ही हुई थी और उसका एक डेढ़ साल का छोटा बेटा भी है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

Share:

Comments

Leave a comment