जींद में फर्जीवाड़ा कर जमानत लेने का मामला आया सामने, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जींद में फर्जीवाड़ा कर जमानत लेने का मामला आया सामने, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जींद जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने अदालत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने का मामला

गांव भेरिया, हिसार निवासी रमेश और गांव चौबारा निवासी अमीन के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इन दोनों आरोपियों की जमानत के लिए गत 18 जुलाई को अदालत में जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। जिस व्यक्ति की जमीन के दस्तावेज जमीन का मालिक बनकर अदालत में प्रस्तुत किए गए थे, वह असल में उस जमीन का मालिक नहीं था

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने जब जमानती की गहराई से जांच की तो यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि अदालत में गांव चौबारा निवासी महाबीर की जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। अदालत में दस्तावेज पेश करने वाला व्यक्ति महाबीर नहीं बल्कि कोई अन्य व्यक्ति था। खुद असली महाबीर को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसकी जमीन और अन्य दस्तावेजों का इस तरह से दुरुपयोग करके किसी की जमानत कराई जा रही है।

इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपी रमेश की जमानत हो गई थी। हालांकि, दूसरे आरोपी अमीन की जमानत नहीं हो सकी क्योंकि अमीन उस समय किसी अन्य मामले में सिरसा जेल में बंद था। नरवाना अदालत की आधिकारिक शिकायत पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने गांव भेरिया निवासी रमेश, अमीन तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment