जींद में पंचकूला प्लाट बेचने का झांसा देकर 53 लाख 88 हजार रुपये की ठगी, तीन पर केस दर्ज

जींद में पंचकूला प्लाट बेचने का झांसा देकर 53 लाख 88 हजार रुपये की ठगी, तीन पर केस दर्ज

जींद जिले में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पंचकूला में प्लाट बेचने का झांसा देकर 53 लाख 88 हजार रुपये हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

प्लाट खरीदने की थी इच्छा

गांव शाहपुर निवासी विनित तथा कैथल निवासी चरण सिंह ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में यह बताया कि वे दोनों पंचकूला में प्लाट खरीदने के इच्छुक थे। गांव शाहपुर में उनकी मुलाकात तीन अलग-अलग लोगों से हुई। ये लोग पंचकूला निवासी यश्वीर, गांव अटेला निवासी राधा कृष्ण और गांव हरसौला निवासी सुनील ढुल थे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रोपेर्टी का कार्य करते हैं आरोपी

मुलाकात के दौरान इन तीनों लोगों ने विनित और चरण सिंह को बताया कि वे पंचकूला में प्रोपेर्टी का कार्य करते हैं। इसके बाद आरोपियों ने यह कहा कि पंचकूला में यश्वीर के नाम पर एक प्लाट है और वे उसे बेचना चाहते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच प्लाट को लेकर बातचीत शुरू हो गई।

एक करोड़ 87 लाख में तय हुआ सौदा

पीड़ितों और आरोपियों के बीच बातचीत के बाद एक करोड़ 87 लाख 55 हजार रुपये में प्लाट का सौदा तय हो गया। तय हुए समझौते के अनुसार आरोपियों को 53 लाख 88 हजार रुपये दे दिए गए। इसके बाद एग्रीमेंट चरण सिंह के नाम पर करवा दिया गया।

प्लाट हस्तांतरित करने का था आश्वासन

आरोपियों ने यह आश्वासन दिया था कि 14 जुलाई 2023 तक प्लाट को हस्तांतरित करवा दिया जाएगा। लेकिन बार-बार कहने के बाद भी आरोपियों ने प्लाट को हस्तांतरित नहीं करवाया। एग्रीमेंट के समय यह शर्त भी लिखी गई थी कि प्लाट हस्तांतरित न होने या मुकरने पर ब्याना राशि की दोगुनी रकम लौटानी होगी।

बाउंस हो गए दिए गए चेक

आरोपी सुनील ढुल ने पीड़ितों को कुछ चेक भी दिए थे, जो बाद में बैंक में बाउंस हो गए। जब पीड़ितों ने अपनी राशि के लिए आरोपियों पर दबाव बनाया, तब आरोपियों ने राशि लौटाने से भी साफ मना कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंगलवार को मामले की पूरी जानकारी देते हुए सदर थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने विनित की शिकायत पर यश्वीर, राधा कृष्ण और सुनील ढुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment