जींद में नौ एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

जींद में नौ एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

जींद में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। भिवानी रोड अंडरपास के साथ लगती करीब नौ एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से गिराने का काम किया गया है। जिला नगर योजनाकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। भविष्य में कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों और विभागीय अनुमोदनों की जांच अवश्य करें।

अवैध निर्माणकर्ताओं को दिए गए थे नोटिस

जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भिवानी रोड अंडरपास के साथ लगती करीब नौ एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों को पहले ही नोटिस दिए गए थे। अवैध निर्माण न हटवाए जाने पर अनाधिकृत कॉलोनी और अवैध निर्माणों के विरुद्ध जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा कार्रवाई की गई। इसके तहत तोड़-फोड़ अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अनधिकृत रूप से की जा रही प्लाटिंग और निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

इस तोड़-फोड़ अभियान के दौरान अवैध रूप से विकसित किए जा रहे निर्माण और कॉलोनी के हिस्सों को पूरी तरह से हटाया गया। कार कार्रवाई के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की सहायता ली गई। यह सहायता एसएचओ और एचएसईएनबी के नेतृत्व और अधिकार क्षेत्र में ली गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने कहा है कि जिला प्रशासन और विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों, अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत निर्माणों को लेकर बहुत गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। बिना विभागीय अनुमति या वैध लाइसेंस के विकसित की जा रही कॉलोनियों में प्लॉट काटना और संपत्ति का निर्माण करना नियमों का सीधा उल्लंघन है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment