जींद में जूनियर प्राध्यापक की छात्र से घिनौनी करतूत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जींद जिले के सफीदों से एक गंभीर मामला सामने आया है। सफीदों के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र के साथ जूनियर प्राध्यापक द्वारा आपत्तिजनक तथा अनुचित व्यवहार किया गया है। इस मामले में शहर थाना सफीदों पुलिस ने स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर आरोपित जूनियर प्राध्यापक के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में शिकायत स्वयं आठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र द्वारा स्कूल प्रिंसिपल से की गई थी। पुलिस अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
स्कूल प्राचार्य ने दी थी लिखित शिकायत
सफीदों के सरकारी स्कूल के प्राचार्य योगेंद्रपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि गत 29 अगस्त को आठवीं कक्षा के छात्र ने उन्हें लिखित में शिकायत दी थी। यह शिकायत जूनियर प्राध्यापक हरिओम के खिलाफ दी गई थी। इस लिखित शिकायत में हरिओम पर छात्र के साथ आपत्तिजनक तथा अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे।
प्राचार्य की शिकायत के अनुसार, आरोपित जूनियर प्राध्यापक हरिओम छात्र पर लगातार दबाव बनाए हुए था। छात्र द्वारा की गई इस लिखित शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लिया। स्कूल प्राचार्य ने छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपित जूनियर प्राध्यापक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की थी।
पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
शहर थाना पुलिस ने स्कूल प्राचार्य की शिकायत के आधार पर सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपित जूनियर प्राध्यापक हरिओम के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ 12 पोस्को एक्ट, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मंगलवार को इस मामले की आधिकारिक जानकारी दी गई। शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी मंजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल प्राचार्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।