जींद में नशे पर रोक लगाने के लिए एसपी कुलदीप सिंह से मिली माजरा खाप पंचायत, मांगी मदद

जींद में नशे पर रोक लगाने के लिए एसपी कुलदीप सिंह से मिली माजरा खाप पंचायत, मांगी मदद

जींद में नशा मुक्ति को लेकर माजरा खाप पंचायत के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात की। खाप चौधरियों ने इस दौरान अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में बुरी तरह से फंस चुकी है। इस गंभीर समस्या से लड़कियां भी अछوتی नही रही हैं। हालात यह हैं कि आज कोई गांव ऐसा नही है, जिसमें सुखा नशा न बिकता हो। यदि हमने अपने बच्चों को समय रहते नही संभाला तो हमारे घर बर्बाद हो जाएंगें।

अशरफगढ़ में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन

मुलाकात के दौरान खाप ने गांव अशरफगढ़ में आगामी 15 सितंबर को नशा मुक्ति के प्रस्तावित शिविर में आने का पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने नशा रोकने के लिए हर तरह की सहायता देने का आश्वासन भी दिया। एसपी कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य ध्यान नशा तस्करी पर लगा हुआ है। खाप व ग्राम पंचायत यदि इस कार्य में सहयोग करती है तो पुलिस को नशा पर काबू पाने में बहुत मदद मिलेगी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

समाज को एकजुट होने की जरूरत

माजरा खाप प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने कहा कि यदि समाज भी नशे के खिलाफ एकजुट हो जाए तो नशे पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। एक नशा मुक्त समाज न केवल स्वस्थ बल्कि सशक्त भी होता है। हमें इस दिशा में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि गांवों तक भी नशा पहुंच चुका है और युवा इसकी जद में आ रहे हैं। यदि हमने अपने बच्चों को समय रहते नही संभाला तो घर बर्बाद हो जाएंगें।

आगामी पंचायत और बैठक की जानकारी

प्रवक्ता ने बताया कि 15 सितंबर को अशरफगढ़ में प्रस्तावित शिविर को सफल बनाने के लिए 11 सितंबर को गांव हैबुतपुर सचिवालय में सुबह नौ बजे माजरा खाप पंचायत की एक विशेष पंचायत होगी। इस बैठक में कुल 14 गांवों को बुलाया गया है और सभी सरपंचों को आमंत्रित किया गया है। यह पंचायत इस गंभीर विषय पर एक बड़ा फैसला लेगी। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान महेन्द्र सिंह सहारण, जयसिंह सैनी, रामफल गोयत, नबाब सिंह, रघबीर नंबरदार, अमन, जगदीश और फूल सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment