जींद के पिल्लूखेड़ा में नामी कंपनी का नकली पेंट बेचने पर दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Team Atal Hind11 August 20261 min read15 viewsजींद
जींद के पिल्लूखेड़ा में नामी कंपनी का नकली पेंट बेचने पर दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जींद, 11 अगस्त: पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मंडी में ब्रांडेड कंपनी का नकली पेंट बेचने पर दुकान मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एशियन कंपनी के नुमाइंदे राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी योगेश अपनी दुकान में उनकी कंपनी की नकली पेंट बेच रहा है, जिससे उपभोक्ता व कंपनी दोनों को भारी नुकसान हो रहा है।

छापेमारी के दौरान बरामद हुई पेंट की बाल्टियां

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सूचना के आधार पर कंपनी के नुमाइंदे ने पिल्लूखेड़ा पुलिस को साथ लेकर दुकान पर छापा मारा। जांच करने के दौरान दुकान में 110 बाल्टियां पेंट व अन्य सामान मिला, जिन पर कंपनी का लोगो लगा हुआ था और पंजीकरण से छेड़छाड़ की गई थी। जब दुकानदार से इन दस्तावेजों तथा सामान के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत कर पाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला और शुरू की जांच

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने कंपनी के नुमाइंदे राजेश की शिकायत पर दुकानदार योगेश के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि कंपनी के नुमाइंदे ने नकली कंपनी प्रोडक्ट बेचने पर दुकानदार के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके आधार पर फिलहाल दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment